फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लाइट वेट हैं लहंगे...हैं बड़े महंगे...

विज्ञापन
कृष्णा नगर बाजार में लहंगा पसंद करतीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
मथुरा। शादियों में अभी तक भारी भरकम लहंगा चलन में था। समय के साथ फैशन बदला है। दुल्हन और शादी वाले घर की महिलाओं की पहली पसंद अब लाइट वेट वाले लहंगे बनते जा रहे हैं। महिलाएं पश्मीना शॉल और साड़ी भी खासी पसंद कर रही हैं। इनकी मांग बाजार में बढ़ती जा रही है। शादियों के सीजन में दुल्हन और सखी सहेलियों के लिए बाजार में विशेष परिधान ने धूम मचा रखी है। सबसे अधिक डिमांड लाइट वेट लहंगों की है। शादी में सबसे जुदा दिखने की चाहत में युवतियां फैशन के बदलते ट्रेंड को फॉलो कर रही हैं। बाजार में लहंगों, पश्मीना, बनारसी और जरी की साड़ियों की काफी मांग है। दुपट़्टे वाली साड़ियां भी महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। वेलवेट के लहंगे की कीमतें 7000 रुपये से शुरू होकर 30 हजार रुपये तक है। लाइट वेट लहंगे 3500 रुपये से 10 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। पश्मीना साड़ियों की कीमत 5 हजार से 50 हजार रुपये तक की रेंज में है।
विज्ञापन



शादियों में युवतियां कम वजन के डिजाइनर लहंगे पसंद कर रही हैं। इन्हें शादियों में दुल्हन की बहनें और सहेलियां पहनती हैं।
जितेंद्र खत्री, दुकान स्वामी

बाजार में जोधपुरी लहंगे युवतियों को काफी पसंद आ रहे हैं। सिल्क, बनारसी, पश्मीना, कतान साड़ियों काफी वैरायटी में हैं।
मनोज अग्रवाल, दुकान स्वामी

शादी समाराेह में लहंगे के सिर्फ डिजाइन और रंग बदले हैं, लेकिन फैशन के दौर में आज भी शानदार परिधानों में शामिल है।
प्राची पाठक, चंदनवन

दुपट्टे वाली साड़ियां देखने में अच्छी और सुंदर दिखाई देती हैं। शादी विवाह में साड़ियों का हमेशा से ही महत्व रहा है।
रवीना, चंदनवन फेस 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें