फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसान संगठन ने निजी विवि की निर्माणाधीन साइट पर रोकी जल निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने भूगर्भ जल दोहन का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। यीडा के सेक्टर-22ई स्थिति निर्माणाधीन जेबीएम विश्वविद्यालय की साइट पर बृहस्पतिवार को भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने बेसमेंट से जल निकासी को रोक दिया। किसान संगठन का फलैदा गांव में धरना लगा हुआ है। धरनास्थल से कार्यकर्ता जेबीएम विश्वविद्यालय की निर्माणाधीन साइट पर पहुंचे और बेसमेंट से पाइपों के जरिये निकल रहे पानी को बंद करा दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि निजी विश्वविद्यालय की साइट पर बेसमेंट बनाने के दौरान अवैध रूप से जल निकासी की जा रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि निर्माण स्थल पर भूगर्भ जल को निकाल कर बाहर नालियों में बहाया जा रहा है। दूसरी तरफ, रौनीजा गांव के पास धरना स्थल पर किसान संगठन का धरना जारी रहा। इस दौरान किसान आवासीय प्लॉट, अतिरिक्त मुआवजा, जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण तथा जल दोहन के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज सिंह ने कहा कि जल्द ही मुद्दों का निस्तारण नहीं किया गया तो संगठन के कार्यकर्ता फिल्म सिटी, जेवर एयरपोर्ट व बिल्डरों के निर्माण कार्य को रोकने के साथ-साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम करने के लिए मजबूर होंगे। धरना स्थल पर लखन सिंह, गजब सिंह, राजन सिंह, सुनील भाटी, शैलेश कुमार, हरिओम सिंह, मनवीर सिंह जीत ठाकुर, विजयवीर सिंह, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें