फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसान संगठन ने बंद कराया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर(संवाद)। किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित स्पोर्ट सिटी ईस्ट के सेक्टर 19 में एक निर्माणाधीन कॉलेज पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने निर्माण कार्य के लिए हो रहे जल दोहन के विरोध में कॉलेज का निर्माण कार्य भी बंद करा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने किसानों की कॉलेज प्रशासन से वार्ता कराई, जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना व अरविंद सेक्रेटरी ने बताया कि 11 अगस्त को कार्यकर्ताओं ने कॉलेज सेक्टर 19 में हो रहे अवैध भूगर्भ जल दोहन के विरोध में कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था।इस मौके पर राजवीर ठेकेदार, मास्टर इंद्रपाल सिंह, उमेद कसाना, रवि नागर, डॉ जाफर खान, अमित नागर, बलजीत हवलदार, गजराज कसाना, ब्रह्म सिंह, रज्जाक ठेकेदार, पंकज नागर, हरेंद्र कसाना, नीरज कसाना, गिर्राज कसाना, सिकंदर सिंह मकनपुर, सुखचैन कसाना, सरजीत कसाना, प्रताप खटाना, ओमेंद्र सिंह, कुलदीप राजपूत, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें