फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लीफ हापर कीट से किसानों को अलर्ट रहने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
-कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी, कहा, कीटों पर नियंत्रण जरुरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कृषि विभाग ने किसानों को लीफ हापर कीट को लेकर अलर्ट किया है। कहा है कि गन्ने की फसल के लिए कीट काफी खतरनाक है। अगर नियंत्रण नहीं किया गया तो फिर फसल को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। हालांकि जिले में गन्ने की फसल कम मात्रा में होती है।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि गन्ने की फसल में लगने वाले कीट में मुख्य रूप से लीफ हापर काफी विशानकारी कीट है। अगर इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो गन्ने की उपज में करीब 32 प्रतिशत की कमी आती है। साथ ही चीनी की रिकवरी भी दो से 3 प्रतिशत घट जाती है। ऐसे में किसानों को कीट के प्रति अलर्ट रहने की जरुरत है। यह कीट एक हल्के पीले रंग का होता है। वयस्क का जीवन 14 से 200 दिन का होता है। उन्होंने किसानों से कहा कि रोपण से पहले क्लोरपाइरीफॉस के घोल का छिड़काव कराना होगा। रात में लाइट लगानी होगी। दवा का छिड़काव कीटों की संख्या में आधार पर करना होगा। सतर्क रहने से फसल को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें