फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेल्टा-2 में गंदगी मिलने पर ठेकेदार पर 50 हजार की पेनाल्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग ने साईनाथ सेल्स एंड सर्विसेज कंपनी पर की कार्रवाई
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सेक्टर डेल्टा-2 में साफ-सफाई ठीक न मिलने पर ठेकेदार साईं नाथ सेल्स एंड सर्विसेज पर 50 हजार रुपए की पेनल्टी लगाई गई है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक स्वास्थ्य आरके भारती ने मंगलवार को सेक्टर डेल्टा- 2 का भ्रमण किया। इस दौरान सेक्टर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे पाए गए। इससे साफ हो रहा था कि सेक्टर में नियमित रूप से सफाई नहीं कराई जा रही है। कूड़े के ढेर को भी नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा, जिसके चलते प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने साईनाथ सेल्स एंड सर्विसेज कंपनी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की रकम की कटौती ठेकेदार को होने वाले अगले बिल के भुगतान से कर ली जाएगी। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक (स्वास्थ्य) चरण सिंह की तरफ से ठेकेदार को इस बाबत पत्र जारी कर दिया गया है। महाप्रबंधक ने सेक्टर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नियमित रूप से कूड़ा उठाने की निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के साफ-सफाई में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें