फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तालाब के पानी से बर्बाद हो रहे किसानों के खेत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

- मंगरौली गांव में वर्षों से तालाब की नहीं हुई सफाई, शिकायत के बावजूद जिम्मेदार लापरवाह
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी।
जेवर के मंगरौली गांव में जल संरक्षण के उद्देश्य से बनाए गए तालाब बदहाल हो गए हैं। इनमें पानी जमा होने के बजाय गांव का कूड़ा और मलबा जमा हो रहा है। देखभाल न होने से तालाबों में जलकुंभी उग आई है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की कई वर्षों से सफाई नहीं की गई है, जिस कारण बारिश के दौरान स्थिति अधिक बिगड़ जाती है। ऐसे में स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब के पास लगे स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती है, जिस कारण इसके आसपास अंधेरा छाया रहता है। रात के दौरान तालाब के नजदीक से गुजरने पर हल पल खतरा बना रहता है। कई बार जलकुंभी के बीच से सांप निकलते हुए दिखाई दिए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तालाब की सफाई को लेकर कई बार जिम्मेदार से शिकायत की गई, लेकिन तालाब की सफाई नहीं हुई।
विज्ञापन


खेतों को पहुंच रहा नुकसान
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तालाब की वजह से खेतों को नुकसान पहुंच रहा है। तालाब का सारा पानी खेतों में आ रहा है, जिस कारण खेत की मिट्टी खराब हो रही है और फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन


लोगों से बातचीत-
तालाब की सफाई को लेकर कई बार शिकायत कर ली, लेकिन तालाब की सफाई नहीं हुई। तालाब में जलकुंभी बढ़ती जा रही है। - प्रमोद।

कोट-
तालाब की वर्षों से सफाई नहीं हुई है। तालाब के पानी में कूड़ा जमा हो रहा है। आसपास के लोग भी तालाब में कूड़ा फेंक रहे हैं। - महेंद्र।

कोट-
सफाई न होने की वजह से तालाब का पानी खेतों में भर गया है। तालाब के चारों ओर बाउंड्री वॉल निर्माण करने की जरूरत है। - अनिकेत।

कोट-
तालाब में सिर्फ जलकुंभी नजर आता है। सफाई नहीं होने से खेतों को नुकसान पहुंच रहा है और जिम्मेदार तालाब की सफाई नहीं करा रहे हैं। - कीरथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें