फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम संख्या में बुलाए जाने से किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। तावडू नई अनाज मंडी में बाजरे की फसल को बेचने के लिए किसानों ने अधिक संख्या में बुलाए जाने की मांग की है। फिलहाल सीमित संख्या में मंडी प्रशासन किसानों को बुला रहा है। कई किसान अभी भी फसल बेचने से वंचित हैं। क्षेत्र के किसान यूनुस, हाशिम, जमालु और जब्बार ने बताया कि मंडी में बहुत कम किसानों को बुलाया जा रहा है। वे हर दिन मोबाइल पर संदेश का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक प्रदेश की अन्य मंडियों में लगभग 200 लोगों को बुलाया जा रहा है। वहीं तावडू नई अनाज मंडी में अभी भी 80 से 90 किसानों को ही बुलाया जा रहा है। जजपा कार्यकर्ता और अधिवक्ता हसीन ने जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर 300 किसानों को प्रतिदिन मंडी में बुलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि तावडू अनाज मंडी में केवल 1332 किसानों की फसल मंगलवार तक खरीदी गई है। जबकि सरकार के समय के मुताबिक फसल खरीद में मात्र 15 से 20 दिन बचे हैं और तावडू क्षेत्र के 3400 किसान अभी तक फसल नहीं बेच पाए हैं।
वहीं तावडू मार्केट कमेटी सचिव मनीष कुमार का कहना है कि जल्दी अन्य मंडियों की तर्ज पर तावडू अनाज मंडी में भी किसानों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। किसी भी किसान को फसल बेचने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें