फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने डेढ़ घंटे तक पेरिफेरल एक्सप्रेसवे किया जाम

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन करते किसानों को समझाते डीसीपी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह करीब डेढ़ घंटे तक पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर किसानों का जत्था डासना रवाना हो गया। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना और जिलाध्यक्ष अनित कसाना के नेतृत्व में सुबह करीब 7.30 बजे किसानों ने पेरिफेरल एक्सप्रेस जाम लगा दिया।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए किसान सड़क के बीच धरने पर बैठ और नारेबाजी करने लगे। जाम की सूचना पर डीसीपी राजेश सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने किसानों से वार्ता की। किसानों ने कहा कि मंडी में आढ़ती समर्थन मूल्य से भी कम रेट पर गेहूं खरीद रहे हैं। उन पर कार्रवाई की की जानी चाहिए।
इस पर अधिकारियों ने कहा कि जो भी समर्थन मूल्य से कम रेट पर गेहूं खरीदता पाए जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कृषि कानूनों के संबंध में अधिकारियों ने शासन तक उनकी बात पहुंचाने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद किसान डासना रवाना हो गया। मौके पर मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान, देवी भाटी, सुमित तंवर, जयवीर और विजय भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर लाए गंदे गेहूं, तो देना होगा सफाई शुल्क
सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने की तैयारी कर रहे किसानों को अपनी फसल घर से ही साफ करके लानी होगी। केंद्र पर गेहूं को साफ किया गया तो इसका शुल्क किसानों से ही लिया जाएगा। क्षेत्र में एक अप्रैल से खरीद हो चुकी है। इसके लिए 5 क्रय केंद्र खोले गए हैं। साधन सहकारी समिति के सचिव और केंद्र प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि किसान अक्सर बिना साफ करे गेहूं लेकर केंद्रों पर आते हैं। इस वजह से केंद्रों पर मजदूरों को लगाकर गेहूं की सफाई करानी पड़ती। ऐसे गेहूं साफ कराने के लिए 5 रुपये क्विंटल के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। इसलिए किसान को गेहूं साफ करके ही केंद्र पर लाएं।
गेहूं की बढ़ी आवक, 5000 कुंतल की खरीद
सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं की आवक बढ़ने लगी है। शुक्रवार तक 5000 कुंतल से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। रबूपुरा क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए रबूपुरा, रौनीजा, तिरथली व जौनचाना सहित कुल 5 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पहले दो दिन मात्र 566 कुंतल गेहूं की खरीद हुई थी। शुक्रवार को आवक बढ़ गई। साधन सहकारी समिति के सचिव व क्रय केंद्र प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अब क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें