फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुआवजा बढ़वाने के लिए बैलगाड़ी पर ग्रेनो प्राधिकरण पहुंचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजा बढ़वाने के लिए बैलगाड़ी पर ग्रेनो प्राधिकरण पहुंचे किसान
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष व अन्य ने प्राधिकरण के ओएसडी को ज्ञापन सौंपा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्यालय के सामने का नजारा बदला हुआ रहा। हर किसी की निगाहें उस प्रदर्शन पर टिक गईं, जहां अपनी जमीनों का मुआवजा बढ़वाने के लिए किसान बैलगाड़ियों पर सवार होकर पहुंचे।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह भी बैलगाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन और किसान पंचायत में शामिल हुए। हरिनाम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैसे भी तेल बचाने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में बैलगाड़ी से तो पूरा ही तेल बच जाएगा। इसीलिए प्रदर्शन में पहुंचने के लिए बैलगाड़ी को चुना गया। ऐसे में बैलों के गले में घंटियां बजाते हुए कई बैलगाड़ी इस दौरान किसानों को लेकर प्राधिकरण कार्यालय के सामने पहुंचीं। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष दया प्रधान व अन्य ने प्राधिकरण के ओएसडी राम नयन सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। ओएसडी ने आश्वासन दिया कि किसानों की मांगों को शीघ्र निस्तारित किया जाएगा। आश्वासन के बाद जेल भरो आंदोलन भी किसानों ने स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में किसानों ने मांग रखी है कि जमीन अधिग्रहण के लिए 10 प्रतिशत आवासीय भूखंड और 64.7 अतिरिक्त मुआवजा दिया जाए। इसके लिए लंबित मामलों का निस्तारण भी कोर्ट के आदेश के अनुरूप हो। किसानों की जमीनों की बैकलीज, आबादी भूखंड जैसे मुद्दों का निस्तारण प्राथमिकता पर होना चाहिए। जो गांव अधिग्रहित हो गए हैं, वहां विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। न्यू नोएडा में भी मुआवजा दरें बढ़ाने की जरूरत किसानों ने बताई है। भूमिहीन किसानों को पुनर्वास नीति में शामिल करने और पट़्टा धारक किसानों को भी 10 प्रतिशत आबादी भूखंड दिए जाने की मांग रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें