दादरी (संवाद)। ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। सोसाइटी में रहने वाली अमृता राणा ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार 24 मई को उनके पति निखिल राणा सोसाइटी परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब निखिल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में निखिल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़िता अमृता राणा ने वरुण आनंद, भारत द्विवेदी, सुमन द्विवेदी और मेधा अग्रवाल के खिलाफ कोतवाली दादरी में प्राथमिकी दर्ज कराई है।