फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसाधन प्रदाता बन रहे हैं किसान : विधायक

Sun, 12 Oct 2025 02:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मृदा एवं जल संस्थान में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किसानों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने देखा। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान व संस्थान के वैज्ञानिकों ने उपस्थित किसानों को योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि परिसर से सीधा प्रसारण किया गया। भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के सेलाकुई स्थित परिसर में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल किसानों के सशक्तीकरण, सहकारी क्षेत्र की मजबूती व आत्मनिर्भर कृषि के लिए परिवर्तनकारी है। परंपरागत कृषि ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से आज किसान केवल उत्पादक ही नहीं बल्कि, संसाधन प्रदाता बन रहे हैं।



संस्थान के निदेशक डॉ. एम मधु ने संगठित कृषि एवं विपणन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को स्वयं सहायता समूहों, किसान उत्पादक संगठन और महिला समूहों के माध्यम से संगठित होकर संसाधनों का कुशल उपयोग करने और अधिक लाभ प्राप्त करने के प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर डॉ. जेएमएस तोमर, डॉ. एम मुरुगानंदम, डॉ. आरके सिंह, डॉ. चरण सिंह, डॉ. अंबरीश तिवारी, डॉ. राजेश कौशल, डॉ. विभा सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर चकराता के ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के शुभारंभ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहायक कृषि अधिकारी मिति लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से गेहूं और चावल के अलावा दालों की खेती पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया है, जिससे देश में प्रोटीन सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की सफलता स्थानीय स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर निर्भर करेगी। इस अवसर पर क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें