फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 9 और 14 सितंबर से फिर शुरू होंगे किसानों के आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के खिलाफ आगामी सप्ताह में आंदोलन तेज होने जा रहा है। कई किसान संगठनों ने प्रदर्शन की घोषणा की है। आंदोलन में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी के लिए पदाधिकारी गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और नुक्कड़ बैठकें आयोजित की जा रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी किसानों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की जा रही है।
किसान संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता डॉ. रूपेश वर्मा के मुताबिक, 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना दिया जाएगा। किसानों की प्रमुख मांगों में 10 प्रतिशत आबादी के भूखंड देना, नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करना और आबादी से जुड़े लंबित मामलों का निस्तारण शामिल है। किसान संगठनों का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में किसानों के हितों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेतृत्व में 14 सितंबर से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। संगठन के मुताबिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। जिले के पदाधिकारी गांवों में संपर्क कर किसानों को आंदोलन की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें