फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर टिपलर सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में हसनपुर मार्ग पर शनिवार को शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव गैलुआ निवासी ट्रैक्टर टिपलर सवार किसान मोहित सिंह (35) की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब मोहित सिंह चीनी मिल में गन्ना डालने के बाद ट्रैक्टर टिपलर लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव गुलालपुर निवासी मोहित के भाई रिंकू ने बताया कि मोहित सिंह शनिवार को शाम चीनी असमोली में गन्ना डालकर ट्रैक्टर टिपलर से गांव गैलुआ लौट रहे थे। गांव पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आए और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत से पत्नी, बेटा और बेटी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें