रबूपुरा (संवाद)। रौनीजा गांव में रविवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने बैठक कर महापंचायत की तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान किसान यूनियन का धरना जारी रहा। बैठक के दौरान मास्टर श्यौराज सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भाकियू लोकशक्ति, टीकम सिंह आदि नेताओं ने 12 नवंबर को फलैदा कट पर होने जा रही महापंचायत के लिए तथा गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार करने के लिए कमेटी गठित करने का निर्णय किया गया। इस दौरान घनश्याम सिंह, शिब्बू मुखिया, उदयपाल सिंह, ओमपाल सिंह, रन्नू, शीले आदि उपस्थित रहे।
किसानों से 6 फीसदी भूखंड देने की मांग
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रामीण पंचायत मोर्चा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के छह गांवों के किसानों को 6 फीसदी भूखंड दिलाने की मांग की है। मोर्चा के मुताबिक इसकी फाइल शासन स्तर पर लंबित है। ग्रामीण पंचायत मोर्चा के संयोजक रणवीर प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष तेजपाल यादव ने मुख्यमंत्री को इस बाबत पत्र लिखा है। किसानों के मांग-पत्र की प्रति विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी समेत अधिकारियों को भी भेजी गई है।