फिरोजाबाद। सिरसागंज के आर्य गुरुकुल महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिशु वर्ग की नींबू दौड़ में अथर्व पांडे ने प्रथम, सक्षम ठाकुर ने द्वितीय और विष्णु चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जलेबी दौड़ में सक्षम शाक्य, देवराज पांडे और शिवा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। 100 मी, 200 मी और 500 मी दौड़ में हर्षित शर्मा ने दोनों स्पर्धाएं जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लंबी कूद में शिवा और ऊंची कूद में उत्कर्ष जादौन अव्वल रहे। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य आचार्य सत्यकाम सिंह तोमर, आचार्य अरुण कुमार द्विवेदी, आचार्य यशोवर्धन, आचार्य रामकुमार आर्य, सुमित चंदेल, दीपक चौहान और शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बाल वर्ग में प्रतिस्पर्धा रही कड़ी
बाल वर्ग की 100 और 200 मी दौड़ में उत्कर्ष यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में आदित्य प्रताप जादौन और ऊंची कूद में कार्तिक सिकरवार विजेता बने। आसन प्रतियोगिता में अभय पटेल ने प्रथम स्थान हासिल किया। बोरा दौड़ में देवराज दुबे और 500 मीटर दौड़ में आदित्य प्रताप विजयी रहे। खो-खो में उत्कर्ष यादव की टीम तथा लंगड़ी टांग में कृष्णा राजपूत–गौतम बाबू की जोड़ी प्रथम रही।