फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसान नेता सुधीर चौहान सपा में शामिल, नगर निकाय की मांग

सार

लखनऊ में किसान नेता सुधीर चौहान अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई। चौहान ने किसानों की समस्याओं पर सरकार की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान नेता सुधीर चौहान सपा में शामिल, नगर निकाय की मांग
विज्ञापन

- लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जनपद के चर्चित किसान नेता सुधीर चौहान अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। लखनऊ में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सुधीर चौहान के साथ गौतमबुद्घ नगर के अलावा गढ़ मुक्तेश्वर, मेरठ से लेकर पश्चिमी यूपी के कई जिलों के सामाजिक व किसान संगठन के लोगों ने भी सपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन


किसान नेता सुधीर चौहान किसानों की समस्याओं को लेकर नोएडा में सक्रिय रहे हैं और प्राधिकरण के सामने कई बार धरना प्रदर्शन किया है। सपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, वर्तमान सरकार में किसानों की समस्याएं नहीं सुनी जा रही है और भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। किसानों को जमीन के बदले पैसे देना ही भूमि अधिग्रहण कानून नहीं है बल्कि किसानों केे सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक सुधार को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए। सुधीर चौहान ने कहा कि नोएडा एक मात्र ऐसा शहर है जहां विधायक से जनप्रतिनिधित्व की शुरुआत होती है। यहां नगर निकाय बनाना चाहिए ताकि स्थानीय लोगों को जनप्रतिनिधित्व मिल सके। सपा के महानगर अध्यक्ष डा. आश्रय गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें