फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चारे की गठरी के नीचे दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ासी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव निधाैला में रविवार शाम को खेत पर चारा लेने गए किसान मदन (40) की चारे की गठरी के नीचे दबकर मौत हो गई। खेत में पानी भरा हुआ है और उसमें दब जाने के बाद दम घुटने उनकी मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

मदन गांव निधाैला गांव के मुंशी सिंह के चार बेटों में तीसरे नंबर के थे और रविवार शाम को खेत में चारा लेने गए थे। उनके भाई सौरभ ने बताया कि मदन जब रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और रात करीब 11 बजे परिजन खेत में पहुंचे तो शव खेत में गठरी के नीचे दबा हुआ था। परिजनों ने अंदेशा जताया है कि खेत में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। गठरी का वजन ज्यादा हो जाने के कारण मदन उसे संभाल नहीं पाए और गिरकर गठरी के नीचे दब गए।सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि गठरी ने नीचे दबने और खेत में पानी भरा होने के कारण उनकी मौत होने की संभावना है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है, उसी सही स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक चार बच्चों के पिता थे, उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें