फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रंजिश में किसान पर हमला, 18 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके में शनिवार को किसान अमरकेश पर पड़ोसी ने रंजिश में साथियों के संग बांके और रॉड से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने 18 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मेहौरा गांव निवासी अमरकेश की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर पड़ोसी अनूप से काफी समय से रंजिश चल रही है। अमरकेश ने बताया कि शनिवार शाम 5:30 बजे वह खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में अमित किराना स्टोर के पास अनूप, उसके साथी प्रमोद, रणधीर, अरुण, कृष्णा, जागेश्वर व 12 अज्ञात ने रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। जब अमरकेश बेहोश होकर गिर पड़े तो आरोपी उन्हें मरा समझकर भाग निकले। राहगीरों ने घटना की जानकारी किसान के घरवालों को दी। उन्होंने अमरकेश को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह के मुताबिक पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें