फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीसरी मंजिल से गिरकर श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मानकनगर में रविवार शाम निर्माणाधीन अनाथालय की तीसरी मंजिल से गिरकर बहराइच के नानपारा निवासी श्रमिक मिराज (30) की मौत हो गई। घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। भाई मुनीर ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले मिराज अनाथालय में काम करने आए थे। रविवार शाम चार बजे वह काम करते वक्त अनियंत्रित होकर तीसरी मंजिल से नीचे सड़क पर जा गिरे। साथी श्रमिक उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। मिराज के परिवार में पत्नी जमीला और चार बेटियां हैं। थानाध्यक्ष अजीत सिंह के मुताबिक शिकायत पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें