फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विकास नगर में जांचीं फैंसी लाइट, सभी चालू मिलीं

Thu, 16 Oct 2025 12:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी में कार्रवाई करते टीम। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम ने शहर में करीब 2.50 करोड़ की लागत से लगाई फैंसी स्ट्रीट लाइटों की बुधवार को लगातार दूसरे दिन जांच की। संयुक्त आयुक्त के नेतृत्व में गठित टीम ने विकास नगर एनएफएल में एक सड़क पर लगाई 30 लाइटों की जांच की। मौके पर 29 लाइट चालू मिलीं। एक लाइट श्रीराम लैब में नमूने के रूप में भेजी गई मिली। संयुक्त आयुक्त ने इसे भी लैब से मंगवा इस्टॉल करने के निर्देश दिए।
नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी की अगुवाई में टीम बुधवार को विकास नगर एनएफएल पहुंची। टीम ने एनएफएल गेट से लाइटों की जांच शुरू की। हर लाइट को जलाकर देखा और इसकी गुणवत्ता की जांच की। टीम ने एक के बाद एक सभी 30 लाइटों की जांच की। 29 लाइट चालू हालत में मिली। एक लाइट नमूने के तौर पर श्रीराम लैब में भेजी पाई गई। अधिकारियों ने उनको श्रीराम लैब की रिपोर्ट दिखाई। जिसमें लाइट नॉर्म्स पर खरी मिली। वहीं एक दो पोल तिरछे मिले। संयुक्त आयुक्त ने कमेटी सदस्यों से इस बारे में चर्चा की। ठेकेदार संदीप बंसल ने बताया कि फैंसी लाइट एक साल पहले लगाया था। उनको आज तक भुगतान नहीं मिला है। वे अपने स्तर पर मरम्मत कर रहे हैं।
विज्ञापन

निगम की कमेटी ने जांच की लाइट

नगर निगम की कमेटी में संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीएमसी अरुण कुमार, चीफ अकाउंट ऑफिसर राजेश गर्ग, एक्सईएन गाेपाल कलावत, एई दीपक राणा, जेई जतिन व जेई सचिन शामिल हैं। टीम ने मंगलवार को असंध रोड व मॉडल समेत अन्य सड़कों पर फैंसी लाइटों की जांच की थी। आरोप लगे थे कि फैंसी लाइटों में प्रयोग पोल टेंडर के अनुसार नहीं हैं। लाइटों की भी रोशनी कम हैं। विजिलेंस इस मामले की जांच कर रही है। इसके नमूने लेकर लैब में जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

विकास नगर में स्ट्रीट लाइट जांच में सामान्य मिली हैं। लैब में नमूने के रूप में भेजी लाइट को भी इंस्टॉल किया जाएगा। ठेकेदार को नियमानुसार भुगतान किया जाएगा।

गोपाल कलावत, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें