फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल में किया हंगामा

Sun, 12 Apr 2026 11:22 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क तीन स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार की देर रात ऑपरेशन के बाद एक मरीज की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और अस्पताल परिसर में धरना पर बैठ गए।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने निश्चित पैकेज पर इलाज का भरोसा दिया था और कहा था कि ऑपरेशन सफल होने के बाद ही पूरा भुगतान लिया जाएगा। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर करीब तीन लाख रुपये वसूले। घटना के बाद संबंधित डॉक्टर के अस्पताल से गायब होने का भी दावा किया जा रहा है।

शव देने से इनकार करने का आरोप
परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन शव सौंपने देने से इनकार कर रहा था। मृतक के पड़ोसी सुंदर शर्मा ने बताया कि ग्रेनो के नॉलेज पार्क तीन स्थित शारदा केयर हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराया था लेकिन डॉक्टर की लापरवाही से मौत हो गई और वह रात को ही यहां से भाग गया। तीन लाख रुपये जमा करवाने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन शव देने से इनकार कर रहा था। बाद में हंगामा करने पर शव सौंपा गया।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने कही यह बात
वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि मरीज को 10 अप्रैल को बेहद गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उसके शरीर में संक्रमण फैल चुका था। उसे तत्काल आईसीयू में भर्ती किया गया। परिजनों की सहमति से सर्जरी की गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उपचार के बाद बकाया शुल्क लिए ही परिजनों को शव सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें