फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिलीवरी के दौरान शिशु की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलीवरी के दौरान शिशु की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

महिला डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।

ग्रेटर नोएडा के सादुल्लापुर गांव निवासी सुमित नागर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी पत्नी आरती गर्भवती थी। डिलीवरी के लिए बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित निजी अस्पताल में 12 मार्च को भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टर द्वारा जांच की गई। 13 मार्च को डिलीवरी के लिए दर्द बनाने को लेकर दवाई दी गई। अस्पताल की महिला डॉक्टर ने डिलीवरी करने के लिए जूनियर डॉक्टर को बोला। 13 मार्च की रात डिलीवरी की गई, जिसमें शिशु की मौत हो गई। डाॅक्टर ने शिशु को कपड़े में लपेट कर परिजनों को दिया। जब मरीज की हालत के बारे में जानकारी की गई तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। महिला डॉक्टर की लापरवाही को लेकर परिजनों ने नाराजगी व्यक्त की। अस्पताल के स्टाफ ने पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता की। सूचना पाकर पीड़ित के अन्य परिजन भी आ गए। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने हंगामा करने वाले ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया गया।
विज्ञापन


कोट्स

नॉर्मल डिलीवरी करने को लेकर परिजन अड़े हुए थे। महिला डॉक्टर द्वारा प्रयास किया गया लेकिन डिलीवरी के दौरान मृत शिशु को जन्म दिया गया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप निराधार है। संजय गोयल, अस्पताल प्रबंधक
विज्ञापन


डिलीवरी के दौरान शिशु की मौत होने को लेकर परिजनों में असंतोष व्याप्त है। घटना की तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें