फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परिवारों को मिला बिजली कनेक्शन, रोशनी से जगमगाए घर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी खंड के न्यू कैम्पस उपखंड के जेई अशोक वर्मा एव एसडीओ रत्नेश सिंह ने रविवार के सार्वजनिक अवकाश के दिन पांच परिवारों को बिजली कनेक्शन देकर उनके घरों में उजाला किया। लंबे अरसे से बिजली का उजाला देखने के लिए जो परिवार इंतजार कर रहे थे, उनके घरों में कनेक्शन के बाद जैसे ही रोशनी हुई तो बच्चे खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से बीते शुक्रवार को जानकीपुरम के छुइयापुरवा स्थित जीपीआरए उपकेंद्र पर आयोजित शिविर में चंदाकौड़ा राधा कृष्ण विहार के आशुतोष ठाकुर, आदर्श, बंशी, मेवालाल, संजय ने कनेक्शन न मिलने की मुख्य अभियंता वीपी सिंह को व्यथा सुनाई थी। अमर उजाला ने पीड़ितों की व्यथा की खबर रविवार को छापी थी। मुख्य अभियंता ने बताया कि रविवार को सुबह एलटी लाइन बनाने के बाद मीटर लगाकर बिजली कनेक्शन देने का काम शाम 6:30 बजे संपन्न हो सका।
-
अब जितनी देर चाहेंगे देखेंगे टीवी

मध्यम श्रेणी के परिवारों के मुखिया आशुतोष ठाकुर, आदर्श, बंशी, मेवालाल, संजय के घरों में रविवार शाम को बिजली चमकी तो उनके घरों के बच्चों को सबसे ज्यादा खुशी हुई। बच्चों ने कहा कि अब जितनी देर चाहेंगे टीवी को देखेंगे। अब बार-बार बैटरी को रिचार्ज कराने के लिए रोजाना जाना नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें