फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर बदमाशों ने चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, तीन दबोचे

Mon, 03 Feb 2020 01:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा में मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा से एयरपोर्ट जा रहे एक कंपनी के अधिकारी से लूटपाट सहित कई वारदात अंजाम देने वाले लुटेरे गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ शनिवार देर रात को सेक्टर-85 गोलचक्कर के पास हुई। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। हालांकि, दो बदमाश फरार हो गए। कोतवाली फेज टू पुलिस ने बदमाशाें से लूट की चार कारें, 40 हजार रुपये, सोने की चेन, तमंचे आदि बरामद किए हैं।

सेंट्रल जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि शनिवार देर रात को पुलिस टीम को एक आई-20 कार में बदमाशों के होने की सूचना मिली। कोतवाली फेज टू पुलिस कार की तलाश में जुट गई। पुलिस को जब सेक्टर-85 के पास कार दिखी तो बदमाश कार लेकर इलाबांस से शहदरा वाले रास्ते की ओर भागने लगे। इस सड़क पर बदमाशों की कार टकरा गई तो कार से निकलकर पांच बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दो बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान हल्दौनी निवासी अमन, पंचायतन निवासी मोहित भाटी और गुलावटी निवासी गौरव के रूप में हुई। अमन व मोहित भाटी के पैर में गोली लगी है।

लूटी गई ओला कार में बिठाकर इंजीनियर को लूटा था

पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने 26 जनवरी को एडवांट क्रासिंग से राजनगर एक्सटेंशन जाने के लिए ओला कैब बुक की थी। एसेंट कार लाकर चालक राहुल इनके पास पहुंचा और चारों को लेकर राजनगर के लिए निकला।

कुछ दूर आगे जाकर बदमाशों ने राहुल को बंधक बनाकर दूसरी कार में डाल दिया। इस बीच राहुल की एसेंट कार में एयरपोर्ट की बुकिंग आ गई। इनमें से एक बदमाश बुकिंग के लिए अजनारा डैफोडिल सोसायटी गया। वहीं, बदमाशों की दूसरी कार पीछे-पीछे चलती रही।

एसेंट कार में तुर्की की कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर अनुज चौहान बैठे। कुछ दूर आग चलने पर लघुशंका के बहाने कैब चालक ने कार रोक दी तब तक पीछे की कार से आ रहे दो बदमाश कैब में बैठ गए। इसके बाद अंकुर चौहान से 1500 डॉलर, नकदी, ज्वेलरी लूट ली और एटीएम से 50 हजार रुपये निकाल लिए। लूट की घटना के बाद बदमाशों ने पीछे की कार में बंधक बना चालक राहुल को एसेंट कार लौटा दी थी।
विज्ञापन

एयरटेल अधिकारी से भी लूटी थी कार

26 जनवरी की रात को इन बदमाशों ने सेक्टर-34 में भी कार लूटी थी। होम्स-121 सोसाइटी निवासी अभिनव सिंह एयरटेल में अधिकारी हैं। रात के वक्त इन बदमाशों ने अपनी कार से अभिनव की कार में टक्कर मार दी थी। इसके बाद बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उनसे कार लूट ली थी। उस वक्त अभिनव साले मोहित को सिटी सेंटर छोड़कर वापस आ रहे थे। पुलिस ने इस कार को भी बदमाशों से बरामद कर लिया है।

फरार चीनू का भाई बना था फर्जी आईपीएस
मुठभेड़ के दौरान फरार हुआ बदमाश रिषित उर्फ चीनू कुख्यात है और कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इसका बड़े भाई गौरव मिश्रा को पिछले साल बीटा टू पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गौरव फर्जी आईपीएस बनकर उगाही कर रहा था और कई अधिकारियों पर दबाव बनाकर काम कराने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें