फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका के पशु चिकित्सालय में मेले का आयोजन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। अग्रणी जिला कार्यालय नूंह और पशुपालन विभाग के सहयोग से जिले के विभिन्न खंडों में पशु किसान कार्ड वितरित करने के लिए मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें खंड विशेष के बैंक व पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। पशु किसान कार्ड मेले में पशु ऋण के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) आलोक कुमार ने कहा कि पशु किसान कार्ड मेला फिरोजपुर झिरका में 3 जुलाई, इंडरी में 6 जुलाई, नगीना में 8 जुलाई, नूंह में 10 जुलाई, पिनगवां में 13 जुलाई, पुन्हाना में 15 जुलाई व तावडू में 17 जुलाई को लगेगा। उन्होंने कहा कि पशु किसान कार्ड मेला संबंधित सरकारी पशु चिकित्सालय में लगाए जाएंगे। इसमें बैंक अधिकारियों के साथ पशुपालन विभाग के अधिकारी और डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे। एलडीएम आलोक कुमार ने कहा कि जिले में लगाए जा रहे इन मेलों में क्षेत्रवासी बढ़-चढ़कर भाग लें और इसका लाभ उठाएं। सरकार द्वारा पशुपालकों व किसानों के लिए कई योजनाएं लाई गई है। जिनका सभी को लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें