फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गारमेंट के ऑर्डर दिलाने के नाम पर फैक्ट्री मालकिन से ठगे 1.17 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेज थ्री में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विदेशी कंपनी से गारमेंट के ऑर्डर दिलाने के नाम पर फैक्ट्री मालिक से 1.17 करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। फैक्ट्री मालिक ने एक्सपोर्ट फर्म चलाने वाले दो निदेशकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सिद्धार्थ विहार की रहने वाली चंचल वाष्णेय सेक्टर-63 में केडी एक्सपोर्ट के नाम से कंपनी का संचालन करती हैं। कोर्ट में दी अर्जी में बताया कि कुछ महीने पहले उनकी मुलाकातन से हुई थी। दोनों निदेशकों ने देश विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियों से कपड़े बनाने का ऑर्डर दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कई बार बैठक भी हुईं और इसमें विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मिलवाया। इससे चंचल को दोनों पर विश्वास हो गया। दोनों निदेशक ने जनवरी 2024 से कई कंपनियों से ऑर्डर दिलाने के एवज में उनसे 1.17 करोड़ रुपये लिए थे। इसके बाद न ऑर्डर मिला न ही रकम लौटाई। एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें