फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फैक्टरी की लिफ्ट का तार टूटा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित साइट चार में संचालित फैक्टरी पारस मोटोकॉर्प की लिफ्ट अचानक क्षतिग्रस्त हो गई। लिफ्ट गिरते ही उसमें सवार तीन श्रमिक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि घायलों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि साइट चार में संचालित पारस मोटोकॉर्प फैक्टरी के परिसर में हादसा हुआ। फैक्टरी के दूसरे तल से कर्मचारी आशु, सन्नी और मयंक कुछ सामान लेकर नीचे आ रहे थे। इसी दौरान तार टूटने से वह नीचे आ गिरी। लिफ्ट में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दरवाजा तोड़कर कर्मचारियों ने अंदर से घायलों को निकाला और वैशाली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। यहां आशु और सन्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है।
एसीपी ने बताया कि सन्नी व आशु की स्थिति बेहद गंभीर है। सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे और कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि शिकायत मिलती है तो जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें