फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज से फिरौती, हवाला का चल रहा नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज से फिरौती, हवाला का चल रहा नेटवर्क
विज्ञापन



सेक्टर-132 में पकड़े गए फर्जी एक्सचेंज से दो बच्चों के लिए मांगी गई थी फिरौती

हवाला कारोबारी भी इस एक्सचेंज का कर रहे इस्तेमाल


सुशांत समदर्शी
नोएडा। फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज से भारत सरकार को नुकसान और देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा तो है, साथ में फर्जी एक्सचेंज से फिरौती के लिए कॉल की जा रही है और हवाला कारोबारी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। सेक्टर-132 में पकड़े गए फर्जी एक्सचेंज से दो गायब बच्चों के परिजनों को फोन कर फिरौती मांगी गई थी। वहीं, हवाला कारोबारियों का भी इस एक्सचेंज से कनेक्शन था। फरार आरोपी का दुबई से भी संपर्क है जो हवाला से जुड़ा हो हुआ। अब आईबी से लेकर अन्य एजेंसियां भी जांच में लग गई है।


नोएडा-ग्रेनो में पहले भी कई टेलीफोन एक्सचेंज पकड़े गए हैं, जिनसे राष्ट्र की सुरक्षा को खतरा था। अब हवाला से लेकर फिरौती भी इन फर्जी एक्सचेंज से मांगी जा रही है। हवाला कारोबारी व बदमाश फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज के माध्यम से अपना नेटवर्क चला रहे हैं ताकि पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाए। आरोपी प्राइवेट टेलीकॉम से कनेक्शन लेकर गेटवे के माध्यम से सर्वर में कनेक्ट कर इंटरनेट से कंट्रोल करते हैं। इसके बाद इंटरनेशनल कॉलिंग को इंडिया में गेटवे के माध्यम से लैंड करवाते हैं। इसमें लोकेशन विदेश का शो नहीं होता है।
विज्ञापन

-
खाड़ी व अन्य देशों से आने वाले कॉल को कर रहे थे डायवर्ट

जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी खाड़ी देशों समेत यूरोप व अफ्रीकी देश से आने वाले कॉल को डायवर्ट कराकर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लोगों की कॉलिंग करा रहे थे। खाड़ी देशों में रहने वाले लोग परिजनों से कम पैसे में बात कर रहे थे।
विज्ञापन


-

राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा

इस फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज से भारत सरकार को हर महीने लाखों का नुकसान हो रहा था। दरअसल आरोपी बिना भारत सरकार के परमिशन और बिना उनकी जानकारी के ही सर्वर और अन्य तकनीकी माध्यमों से अलग टेलीकॉम लाइन ही चला रहे थे। जिससे कॉल आने वाले लोगों को तो लगता था कि यह नोएडा के नंबर से एक्सचेंज होकर उनके पास आ रहा है लेकिन ऐसा नहीं था। इसमें कोई आतंकी गतिविधि में शामिल लोग भी इन नंबरों और इस टेलीकॉम लाइन का इस्तेमाल कर सकता था। हालांकि किसी आतंकी गतिविधि और भारत की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसी की टीम आरोपियों से लगातार पूछताछ की है और जांच कर रही है।

-
नोएडा में पहले भी पकड़े गए फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज

- 27 मई 2021 : सेक्टर-62 के आईथम टावर में चल रहे फर्जी एक्सचेंज का खुलासा

- 18 नवंबर 2021 : एटीएस ने सेक्टर-63 में चल रहे फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का किया खुलासा

- 06 सितंबर 2022 : सेक्टर-63 में फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश।
- 19 जुलाई 2021 : ग्रेटर नोएडा के एनपीएक्स मॉल में फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें