फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएनडी से यमुना एक्सप्रेसवे तक एक्सप्रेसवे के लिए मंथन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएनडी से यमुना एक्सप्रेस-वे तक एक्सप्रेस-वे के लिए मंथन जारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दिल्ली-नोएडा-डॉयरेक्ट फ्लाईवे (डीएनडी) से ग्रेटर नोएडा के घरभरा गांव के सामने यमुना एक्सप्रेसवे तक एक्सप्रेसवे बनाए जाने को लेकर नोएडा प्राधिकरण व अन्य एजेंसियों में मंथन जारी है। अभी तक प्राधिकरण व शासन स्तर पर हुए निर्णय के मुताबिक नोडल उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) की सलाहकार एजेंसी सर्वे कर रिपोर्ट बना रही है। अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की तरफ से परियोजना पर विचार किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि एक्सप्रेसवे को लेकर एनएचएआई की तरफ से जानकारी ली गई है। जल्द ही एनएचएआई की टीम सर्वे करने आ सकती है। अभी तक यूपीडा की सलाहकार एजेंसी एक बार सर्वे करने आई थी। उसकी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है। इस एक्सप्रेसवे की संभावित दूरी 31.437 किलोमीटर है। इसके बन जाने से डीएनडी, चिल्ला, महामाया, फिल्म सिटी फ्लाईओवर समेत नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक दबाव कम हो जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें