मसूरी। गांव मसूरी में अवैध रूप से स्काई शॉट बनाते समय बृहस्पतिवार को विस्फोट हो गया। इससे कमरे की छत का एक हिस्सा भी गिर गया। हादसे में वहां कार्य कर रहा दानिश झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दानिश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मसूरी के जवांइपुरा स्थित हाजी अशफाक के मकान में दानिश(25)निवासी मसूरी अपनी मां, पिता, बहन व भाइयों के साथ रहता है।पेशे से ड्राइवर है, नौकरी छूटने से घर में पटाखे बना रहा था। बृहस्पतिवार रात 8 बजे कमरे में दानिश स्काई शॉट्स बना रहा था, जबकि उसका पिता शमशाद व मां महशर जहां और दो बहनें व दो भाई दूसरे कमरे में थे। तभी एक जोरदार धमका हुआ और कमरे की छत का एक हिस्सा हवा में उड़ गया। इस हादसे में दानिश भी झुलस गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।