फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारहवीं में साल में दो बार आयोजित कराई जाएंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-बच्चों का तनाव कम करने के लिए योजना पर गंभीरता से मंथन कर रहा है सीबीएसई बोर्ड
विज्ञापन

-योजना को अमली जामा पहनाने में लगेगा समय
-2026 से हो व्यवस्था लागू होने के बन रहे आसार

-फरवरी-मार्च व दूसरी बार जून में होगी आयोजित

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को साल में दो बार आयोजित करने की योजना के तहत बारहवीं कक्षा के लिए दूसरी बार परीक्षा जून में आयोजित की जा सकती है। अभी तक एक बार फरवरी-मार्च में परीक्षा का आयोजन किया जाता है। दरअसल अभी साल में दो बार परीक्षा आयोजन की योजना पर बोर्ड काम कर रहा है। इसे अमली जामा पहनाने में समय लगेगा। यह व्यवस्था वर्ष 2026 में ही लागू होगी। परीक्षाओं का आयोजन कैसे कराया जाएगा अभी यह तय नहीं है।
विज्ञापन

नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन की सिफारिशों के आधार पर बच्चों के तनाव को कम करने के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की योजना बनाई गई है। दरअसल अभी वर्ष 2026 में बारहवीं कक्षा की परीक्षा दूसरी बार जून में आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। अभी तक बारहवीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च में होती है, जिसके रिजल्ट मई तक घोषित कर दिए जाते हैं। इस रिजल्ट के आधार पर जुलाई में पूरक परीक्षा(कंपार्टमेंट) की परीक्षाएं होती हैं। यदि जून में परीक्षा दुबारा आयोजित की जाती है तो पहले परीक्षा दे चुके छात्र दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। दो बार परीक्षा की योजना के तहत छात्रों के पास जून की परीक्षा में अपनी पसंद के किसी एक विषय या सभी विषयों में परीक्षा देने का अवसर होगा। इसके बाद इसका रिजल्ट अगस्त तक घोषित कर दिया जाएगा। इस संबंध में अभी स्कूल प्राचार्यों को भी कुछ स्पष्ट नहीं है। उन्हें बोर्ड की गाइडलाइंस का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें