फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में फैक्ट्री और ऑफिस की जमीन महंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर के कई सेक्टरों में फैक्ट्री और ऑफिस निर्माण के लिए जमीनें महंगी हो गई है। बीती 25 जून को बोर्ड बैठक में नोएडा प्राधिकरण ने यह फैसला लिया था। इसके बाद 7 जुलाई से बढ़ी दरें लागू कर दी गईं। जमीन की दरें बढ़ाने से पहले प्राधिकरण ने सर्वे किया और नई दरें 8 जुलाई को घोषित कर दीं। अब जमीनों के नए आवंटन प्राधिकरण की ओर से घोषित नई दरों से किए जाएंगे। ऑफिस की जमीन संस्थागत विभाग के अंतर्गत आती है। फेज-2 और 3 में जमीन महंगी हुई है। वहीं, फैक्ट्री की औद्योगिक विभाग की जमीनें फेज-2 में महंगी हुई हैं।
विज्ञापन

ऑफिस के लिए जमीन की दरें
आर एंड डी सॉफ्टवेयर, सर्विस, फिल्म ऑडियो स्टूडियो फेज-2 एवं फेज-3 एक्सप्रेसवे पर जमीन की दरें 19620 से बढ़कर 23500 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गई है। आईटी पार्क, आईटीएस बायोटेक पार्क फेज-2 की जमीन के रेट 14830 से बढ़कर 17800 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गए हैं। वहीं, फेज-3 की जमीन का रेट 14830 से बढ़कर 27680 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गया है।
औद्योगिक क्षेत्र की जमीनों की कीमत
- फेज-2 में 4000 वर्गमीटर तक का दाम 11670 से बढ़कर 14010 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गया है।
- 4001 से 20 हजार वर्गमीटर तक का रेट 10520 से बढ़कर 12630 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गया है।
- 20001 से 60 हजार वर्गमीटर तक की कीमत 10100 से बढ़कर 12120 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गई है।
- 60001 वर्गमीटर से ज्यादा का दाम 9680 से बढ़कर 11620 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दिया गया है।
- औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में आईटी एवं आईटीएस के कार्यालय उपयोग के लिए जमीन का आवंटन दर 14830 के बदले 17800 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गया है। ऐसे आवंटियों पर संस्थागत के नियम लागू होंगे।
विज्ञापन

मेट्रो और एक्सप्रेसवे के किनारे पहले ही बढ़ चुकी है कीमत
नोएडा प्राधिकरण ने वर्ष 2019 में लिए गए निर्णय के तहत मेट्रो स्टेशनों व नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के आसपास जमीनों की कीमत बढ़ाने का फैसला किया था। इसमें मेट्रो स्टेशनों के आसपास 5 प्रतिशत और एक्सप्रेसवे के आसपास 7.5 फीसदी रेट बढ़ाए गए थे। यह बढ़ोतरी वाणिज्यिक उपयोग, ईडब्ल्यूएस एवं श्रमिक कुंज के भवनों के लिए नहीं थी। मेट्रो स्टेशनों के नजदीक के सेक्टर-2, 3, 15, 16, 18, 27, 32, 34, 36, 37, 38ए, 39, 49, 50, 51, 52, 59, 61, 62, 63, 66, 71, 72, 75, 76, 78, 81, 82, 83, 84, 92, 94, 95, 101, 102, 136, 137, 142, 143बी, 144, 145, 146, 148 एवं 168 शामिल हैं। वहीं, एक्सप्रेसवे की पूर्व दिशा में बायीं ओर पड़ने वाले सेक्टर-44, 91, 93ए, 93बी, 96, 97, 98, 105, 108, 136, 142, 143बी, 144, 145, 146, 147, 148, 148ए एवं 150 भी शामिल हैं। एक्सप्रेसवे की पश्चिम दिशा में दायीं ओर पड़ने वाले सेक्टरों में सेक्टर-94, 124, 125, 126, 127, 128, 129, 132, 135, 152, 153, 154, 157, 159, 161, 163, 166, 167 एवं 168 को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पिछली बोर्ड बैठक में औद्योगिक व संस्थागत विभाग की कुछ जमीनों के रेट बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। उनके रेट की घोषणा करते हुए लागू कर दिया गया है।
- रितु माहेश्वरी, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें