फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला क्लीनिक से जुड़ी हर प्रक्रिया भ्रष्टाचार से भरी : विजेंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को आप और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मोहल्ला क्लीनिक के मामले में घेरा। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक से जुड़ी हर प्रक्रिया भ्रष्टाचार से भरी रही है। केजरीवाल सरकार से पहले दिल्ली में लगभग 400 सरकारी डिस्पेंसरियां थीं, जिनमें से अधिकांश को बंद कर मोहल्ला क्लीनिक खोले गए।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि इन क्लीनिकों के लिए मंत्रियों और विधायकों से जुड़े आप समर्थकों के परिसरों को चुना गया व बाजार भाव से अधिक किराया दिया गया। अब जब सत्येंद्र जैन की याददाश्त लौट रही है, तो उन्हें यह बताना चाहिए कि सरकारी परिसरों को छोड़कर किराये की जगहों पर मोहल्ला क्लीनिक क्यों खोले गए? क्या सत्येंद्र जैन इस बात से इनकार कर सकते हैं कि मोहल्ला क्लीनिकों के लिए बाजार दर से अधिक किराया दिया गया और क्या वे इसकी जांच को तैयार हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में आवश्यकता अनुसार हेल्थ क्लीनिक और जांच केंद्र खोलेगी, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे सरकारी परिसरों में स्थापित हों, ताकि किसी भी तरह के घोटाले से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें