फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विकसित यूपी में हर परिवार की होगी सहभागिता, लिए जाएंगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में गोष्ठी आयोजित कर ग्रामीणों से सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पोर्टल एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी लोग अपने सुझाव दे सकेंगे। इसके लिए जिला पंचायतीराज अधिकारी ने सभी सचिवों को जिम्मदारी सौंपी है। सभी ब्लॉकों में 15 सितंबर से अलग-अलग तिथियों में गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 3.50 लाख परिवारों से समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 विजन डाक्यूमेंट के निर्माण के लिए सुझाव लिए जाएंगे। शासन की तरफ से गठित चार सदस्यीय प्रबुद्धजनों की टीम इन सुझावों को शासन को भेजेगी। इसके लिए 15 सितंबर ग्राम पंचायतों में गोष्ठी कराई जाएगी। सीडीओ जागृति अवस्थी के निर्देश पर डीपीआरओ ने सचिवों को गोष्ठी कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें