फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरपोर्ट पहुंचते ही मिलेगी हर सुविधा, एंट्री गेट पर बन रहे हेल्प काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिक्योरिटी चेकिंग से पहले ही यात्रियों को मिलेगी फ्लाइट, सामान और अन्य सेवाओं की जानकारी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन शुरू होने से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन एंट्री गेट के पास ही विभिन्न सहायता काउंटर स्थापित कर रहा है, ताकि यात्रियों को परिसर में प्रवेश करने से पहले ही आवश्यक जानकारी और सहायता मिल सके। एयरपोर्ट से पहली घरेलू उड़ान 15 जून को संचालित होने की तैयारी है। इसके मद्देनजर यात्री सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एयरपोर्ट परिसर में सिक्योरिटी चेकिंग से पहले ही इंक्वायरी काउंटर, पोर्टर कियोस्क, फ्लाइट सूचना केंद्र और अन्य सहायता समेत कुल 10 डेस्क स्थापित किए जा रहे हैं। यहां तैनात कर्मचारी यात्रियों का मार्गदर्शन करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
बाहर ही मिलेगा खोए सामान का समाधान

यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट के प्रवेश क्षेत्र में मिसिंग एंड लॉस्ट काउंटर भी बनाया जा रहा है। यदि किसी यात्री का सामान छूट जाता है या खो जाता है, तो उसे जानकारी प्राप्त करने के लिए एयरपोर्ट के भीतर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद संबंधित यात्री को उसका सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और प्रक्रिया अधिक आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ानों से पहले शुरू हो जाएंगी सभी सेवाएं

एयरपोर्ट प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी सहायता काउंटर और सुविधाएं उड़ान संचालन शुरू होने से पहले पूरी तरह सक्रिय हो जाएं। इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती और सिस्टम का ट्रायल भी किया जाएगा। प्रबंधन का कहना है कि पहली उड़ान के साथ आने वाले यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए सभी व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर पूरी की जा रही हैं। एयरपोर्ट पर आधुनिक और यात्री-केंद्रित सुविधाओं के जरिए यात्रा को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें