-जेवर में हुए भाजपा आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन को किया संबोधित
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प देश के आम जनमानस के बीच से ही प्राप्त होगा, उसके लिये भारत में बनी वस्तुओं को हर भारतीय ख़रीदे। सोमवार को जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में आयोजित आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में महिला आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन आयोजित कर रही है। उन्होंने देशभर की महिलाओं से आग्रह किया कि घर के प्रत्येक सामान को अपने देश में स्थापित कंपनियों की ओर से मेड इन भारत के सामान को खरीदें। प्रदेश कार्यकारी सदस्य राजेंद्री लोधी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य आत्मनिर्भर भारत संकल्प के लिए जगह-जगह जाकर जनजागरण अभियान चला रही हैं। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना देश की जनता पूरा करेगी। सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी तोमर, अमित पंडित, विकास चौधरी, वीरेन्द्र भाटी, संजय रावत, सतपाल तालान, अर्पण सिंह, बीना शुक्ला, संगीता रावल, ऊषा वत्स, सविता गुर्जर, लता दूबे, लक्ष्मी शर्मा आदि उपस्थित रहे।