फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इवेंट ऑर्गनाइजर ने मॉडल से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इवेंट ऑर्गनाइजर ने मॉडल से की छेड़छाड़, गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। मॉडलिंग करने वाली नोएडा निवासी युवती को गर्भवती सहेली ने ग्रेनो वेस्ट स्थित घर बुलाया। आरोप है कि घर पर पति ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली में इवेंट ऑर्गनाइजर का काम करता है।
विज्ञापन

बुधवार को नोएडा निवासी मॉडल ने बिसरख कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की। शिकायत के मुताबिक उसकी सहेली ग्रेनो वेस्ट में रहती है। सहेली ने गर्भवती होने का हवाला देकर युवती को अपने घर बुलाया। आरोप है कि महिला ने युवती से कहा था कि दिल्ली में इवेंट ऑर्गनाइजर का काम करने वाले उसके पति घर पर नहीं रहते हैं। जब वह उसके घर पहुंची तो सहेली का पति वहां मौजूद था। आरोप है कि उसने अश्लील हरकत की और गोली मारने की धमकी दी। इसकी सूचना पीड़िता ने 112 पर कॉल कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी और मॉडल को थाने ले आई। डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन हरीश चंदर ने बताया कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें