किसान की हत्या के मामले में किसान नेता उमेश भाटी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा पुलिस जीरो टॉलरेंस का राग जपती है। थाने से सिर्फ डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर एक किसान की निर्मम हत्या हो जाना पुलिस के लिए भी एक चैलेंज है। मृतक का चेहरा देखा नहीं जा रहा, इतनी बुरी तरह से मारा गया है। जैसे लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो चुका है।
हत्यारे जितनी जल्दी हो सके गिरफ्तार करो, नहीं तो जनता का गुस्सा झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं जब तक न्याय नहीं मिलता। मामले को लेकर एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। टीम लगातार अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका खुलासा करेंगी।