फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा जलाने पर खून संघर्ष: युवक की छाती में गोली मारने वाला नवीन गिरफ्तार, 30 लोगों पर दर्ज है एफआईआर

Tue, 10 Nov 2026 07:19 PM IST
विकास कुमार फिरदौस आलम/दीपक शर्मा, अमर उजाला, दनकौर

सार

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दी तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और गोली चलाने वाले आरोपी को धर दबोचा। दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि घटना का मुख्य आरोपी नवीन निवासी मिलक धनौरी भागने की फिराक में है। 
विज्ञापन
आरोपी नवीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा स्थित दनकौर पुलिस ने पटाखा जलाने के मामूली विवाद में एक युवक को गोली मारकर लहूलुहान करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 32 बोर की एक अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान मिलक धनौरी निवासी नवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कुल 30 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की हैं। इनमें पुलिस ने प्रथम पक्ष मनीष के तहरीर पर कुल 13 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि दूसरे पक्ष विकास की तहरीर पर पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Trending Videos

नौ नवंबर की रात का मामला
पुलिस को दी तहरीर में विकास ने बताया कि 9 नवंबर की रात उनका भतीजा लक्ष्य पटाखे जला रहा थे। तभी बाहर रास्ते में गांव के ही रहने वाले दिनेश जा रहे थे, उसने उनके भतीजे के साथ पटाखों को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी, तभी दिनेश का परिवार नवीन भी आकर गाली-गलौच करने लगा। उसने और उनके परिवार के लोगों ने जब गाली देने से मना किया तो पहले से घात लगाकर बैठे प्रिंस, अरुण, आशीष, आशीष, मनीष, वीरेन्द्र, शिवम, रिषभ, नरेन्द्र, धर्मेन्द्र, तुषार, गीता, बबली, पुष्पा और दिनेश ने एक राय होकर षडयंत्र के तहत अवैध पिस्टल के साथ उधम, प्रिंस, बलजीत सिंह, मुकेश, बलेश और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बुरी तरह से मारपीट शुरू कर दी। उसी दौरान नवीन ने अपने पास लिए अवैध पिस्टल से जान से मारने की नियत से उनके भाई उधम की छाती में गोली मार दी। इसके अलावा उधम को अस्पताल ले जाने के दौरान उनका रास्ता रोककर उनकी गाड़ी में तोड़-फोड़ कर दी।

बच्ची के ऊपर बम फेंकने का आरोप
वहीं, पहले पक्ष की ओर से दी तहरीर में मनीष ने आरोप लगाया कि 9 नवंबर की रात करीब 7:30 उनके पड़ोस के उधम सिंह, विकास और प्रिंस बम-पटाखे छोड़ रहे थे। इन्होंने यह पटाखे छोटी बच्ची के ऊपर फेंक दिया, जिसका मनीष व उनके परिवार ने विरोध किया गया। तभी उधम सिंह, विकास, प्रिंस, बलजीत, मुकेश, गंगाराम, रवि, राहुल, रणवीर, ज्योति, पुजा, पुनम, मोनिका और सोनिका ने अपने हाथों में लाठी डंडो, फरसा से उनके घर पर आ कर जान से मारने की नियत से उनके व उनके परिवार का घेराब कर हमला किया, जिसमें उनकी माता दिनेश व उनके चचेरे भाई नवीन के सिर में गम्भीर चोट आई हैं। शोर सुनकर गांव के लोगों ने मनीष और उनके परिवार को बचाया। बाद में सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

गोली चलाने वाले नवीन को धर दबोचा
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दी तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और गोली चलाने वाले आरोपी को धर दबोचा। दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि घटना का मुख्य आरोपी नवीन निवासी मिलक धनौरी भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वृद्धा आश्रम से वैटलैंड रोड की तरफ जाने वाले रास्ते के पास जंगल में घेराबंदी की। पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन

नवीन का रहा है आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी नवीन का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर दनकौर और थाना इकोटेक प्रथम में पहले से ही लड़ाई-झगड़े, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें