फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गश्त कर रही टीम भी नहीं संभाल पा रही आपूर्ति

विज्ञापन
अमित चौहान सेक्टर 70
विज्ञापन
- रात में कॉल नहीं हो रही रिसीव, शिकायत अटेंड करने भी नहीं पहुंच रहे विद्युतकर्मी
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। आपूर्ति सुधारने के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों के फील्ड में रहने के बाद भी शहर में 8 से 10 घंटे तक की बिजली कटौती हो रही है। घंटों बिजली गुल होने के कारण उपभोक्ता परेशान हो चुके हैं। शहर में विद्युत व्यवस्था बिगड़ती ही जा रही है। रात में होने वाली ट्रिपिंग सिरदर्द बन गई है। इसको सुधारने के लिए बीते शुक्रवार को विद्युत निगम ने 15 नोडल अधिकारी भी बनाए थे जिनको रात बारह बजे तक निर्धारित क्षेत्रों में रहकर आपूर्ति सुचारू रखने और उपभोक्ताओं की शिकायत का निस्तारण करना था। हालांकि इसका असर नहीं दिख रहा। बरौला में रविवार रात चार घंटे बिजली नहीं रही। सेक्टर-83 में रात से गुल हुई बिजली सोमवार सुबह सुचारू हो सकी। निवासियों ने रात के समय एसडीओ के नंबर पर कॉल भी की लेकिन जवाब नहीं मिला। ऐसी स्थितियों में भी विद्युत निगम के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं सेक्टर 20 में भी काफी ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं को रातभर बगैर बिजली के रहना पड़ा।





बिजली की स्थिति नहीं सुधरी को मुख्य अभियंता के कार्यालय का करेंगे घेराव

बिजली की दिक्कत लेकर ग्राम विकास समिति गढ़ी शाहदरा के अध्यक्ष सुभाष भाटी ने सोमवार को मुख्य अभियंता से मुलाकात की। अध्यक्ष ने कहा कि बिजली आपूर्ति बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि जल्द समाधान न होने पर मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव किया जाएगा। वहीं मुख्य अभियंता एसके जैन ने जल्द स्थिति में सुधार कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


-

रोजाना रात-रात भर बिजली कटौती हो रही है। वहीं लो वोल्टेज की समस्या के कारण एसी और अन्य उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। -सुखदेव शर्मा, सेक्टर 62



बिजली आने-जाने का कोई तय समय नहीं है। सुबह से लेकर रात तक कटौती की जा रही है। गर्मी में इस लचर इंतजाम से सब परेशान हैं। -बीसी प्रधान, बरौला





कई बार शिकायत के बाद भी स्थायी समाधान नहीं हो रहा। नोडल अधिकारी बनाए जाने के बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा। -सुभाष चौहान, सेक्टर 71





रात में बिजली गुल होने से सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। इनवर्टर भी जवाब दे जा रहे हैं। गर्मी में बगैर बिजली के समय काटना आसान नहीं होता। -सतपाल यादव, मेट्रो अपार्टमेंट
विज्ञापन




लो वोल्टेज की वजह से फ्रिज और एसी जैसे उपकरण खराब होने का डर बना रहता है। बीते सप्ताह कुछ घरों में उपकरण खराब हो चुके हैं। -अमित चौहान, सेक्टर 71



हर दिन शहर के अलग-अलग सेक्टरों में फॉल्ट की सूचना मिलती है। नो पावर कट जोन वाले इस शहर में बिजली का ऐसा हाल है। -एचके शर्मा, सेक्टर-20



गर्मी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। समय पर सप्लाई और बेहतर रखरखाव की जरूरत है। निगम की कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत है। -दीपक शर्मा, सेक्टर 122

अमित चौहान सेक्टर 70

अमित चौहान सेक्टर 70

अमित चौहान सेक्टर 70

अमित चौहान सेक्टर 70

अमित चौहान सेक्टर 70

अमित चौहान सेक्टर 70

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें