फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही बस

विज्ञापन
दीपक, यात्री
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। छठ पर घर जाने वाले प्रवासियों को स्टैंड पर बस नहीं मिल पा रही है। परी चौक बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ हो गई। पूर्वांचल की ओर जाने वाले लोग बसों के इंतजार में खड़े रहे। यात्रियों का कहना था कि काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी बस नहीं मिल रही है। जो बसें पहुंच रही हैं, उनमें पहले से ही इतनी भीड़ है कि चढ़ने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। कई यात्रियों को एक बस छोड़कर अगली बस का इंतजार करना पड़ रहा है। इस चक्कर में लोगों के कई घंटे बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन

छठ पूजा मनाने के लिए घर जाना है लेकिन पिछले तीन घंटे से बस स्टैंड पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक बस नहीं मिली है। -सत्य नारायण, यात्री
काफी देर से बस का इंतजार कर रहे हैं। बसें आ भी रही हैं तो उनमें पहले से इतनी भीड़ होती है कि चढ़ने तक की जगह नहीं मिल पाती है। -अतुल शर्मा, यात्री
आगरा से शाम 5 बजे की ट्रेन है लेकिन बस नहीं मिलने के कारण पिछले दो से तीन घंटे बस स्टैंड पर ही इंतजार में बीत गए। समय पर बस नहीं मिली तो ट्रेन छूटने का भी डर सता रहा है। -दीपक, यात्री

दीपक, यात्री

दीपक, यात्री

दीपक, यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें