फोटो-09, डिवीजन कार्यालय भोलेपुर में अधीक्षण अभियंता अजय कुमार को ज्ञापन देते आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
- आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ ने एसई को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी दो से तीन गुना अधिक बिल आने से लोग परेशान हैं। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने के लिए आलू विकास एवं विपणन संघ ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
आलू विकास एवं विपणन संघ के निदेशक अशोक कटियार के नेतृत्व में पदाधिकारी गुरुवार को डिवीजन कार्यालय पहुंचे। एसई अजय कुमार से भेंट की। उन्होंने बताया की कि आंधी-पानी के चलते कई ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति ठप चल रही है। चुरसाई गांव में पांच दिन से बिजली नहीं है। बाढ़ग्रस्त इलाकों की बिजली व्यवस्था जल्द दुरुस्त की जाए।
पंकज कटियार, योगेश कटियार उर्फ मंजू बाबा तथा मनोज कटियार ने भी स्मार्ट मीटर लगने के बाद तीन गुना अधिक बिल आने की शिकायत की। अधीक्षण अभियंता ने जांच कराकर बिल ठीक कराने का आश्वासन दिया। एसई ने स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर लगाने की बात कही। साथ ही कहा कि बिलों की जांच कर उन्हें ठीक कराया जाएगा। निदेशक ने कीरतपुर की लाइन रंपुरा से जोड़े जाने की मांग की। राजीव यादव लालू, बंगाली बाबू, सीटू, उत्तम यादव व लियाकत खान आदि मौजूद रहे।