फोटो 37 -खरीफ गोष्ठी में लाभार्थी किसान को प्रमाण पत्र देते सीडीओ। श्रोत-प्रशासन
बांदा। किसान दानेदार उर्वरक का प्रयोग कम कर नैनों उर्वरक इस्तेमाल करें। दुर्गावती मेडिकल कालेज में आयोजित जिला स्तरीय खरीफ गोष्ठी में सीडीओ अजय पांडेय ने कहा कि तरल नैनों उर्वरक के परिणाम बेहतर आ रहे है। कृषि वैज्ञानिक डा.अमित खरीफ फसलों में पौध संरक्षण की उपलब्धता की जानकारी दी।
इफको क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतीक सिंह ने नैनो तरल उर्वरक के फायदे व प्रयोग की विधि बताई। सहायक निबंधक सहकारिता अंसल कुमार ने कृषकों को जिले में उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसके ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि झांसी प्रयागराज आलोक सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। जिला उद्वान अधिकारी केशवराम चौधरी सहित जिले भर के किसान मौजूद रहे। कृषि विभाग सहित कई विभागों ने स्टाल लगाकर किसानों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया। बेहतर कार्य करने वाले किसानों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।