फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच महीने बाद भी उद्योग मार्ग के कायाकल्प का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनवरी में एजेंसी चयनित, बिटुमिन की कमी से अटका सड़क और फुटपाथ सुधार कार्य
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-1 गोलचक्कर से सेक्टर-11 झुंडपुरा तिराहे तक स्थित उद्योग मार्ग के सुधार कार्य को अब तक गति नहीं मिल सकी है। नोएडा प्राधिकरण ने जनवरी में एजेंसी का चयन कर लिया था, लेकिन करीब पांच महीने बाद भी सड़क मरम्मत और फुटपाथ सुधार का काम शुरू नहीं हो पाया है। प्राधिकरण की योजना के तहत करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से सड़क की रिसर्फेसिंग, फुटपाथों का सुधार और कुछ स्थानों पर नालों को ढंकने का कार्य किया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि बिटुमिन की कमी के कारण परियोजना में देरी हो रही है। हालांकि जल्द काम शुरू कराने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले प्राधिकरण ने वर्ष 2024 व 2025 के आखिर तक उद्योग मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना बनाई थी। प्रस्ताव में सड़क सुधार के साथ बस-ऑटो स्टैंड, भूमिगत बिजली लाइनें, आधुनिक फुटपाथ और अन्य सुविधाएं शामिल थीं। इसके लिए करीब 49 करोड़ रुपये का बजट भी तैयार किया गया था, लेकिन बाद में टेंडर निरस्त कर दिया गया। इसके बाद केवल सड़क और फुटपाथ सुधार की सीमित योजना बनाई गई और एजेंसी का चयन भी कर लिया गया। बावजूद इसके काम शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अब परियोजना के जल्द शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें