फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10 सालों में भी नहीं मिली मूलभूत सुविधाएं, टूट रहे रिश्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
- कॉलोनी वासियों ने खुद के पैसों से बिछाई 200 मीटर लंबी सीवर लाइन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कॉलोनी में सीवर लाइन नहीं बिछी है। सड़क पक्की नहीं है। सीवर का गंदा पानी रास्तों पर बहता रहता है। यहां हमेशा जल जमाव रहता है। आने-जाने में काफी परेशानी होती है। बरसात के दिनों में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। चारों तरफ गंदगी फैली रहती है। बच्चों के लिए कोई रिश्ता लेकर आता है तो कॉलोनी की बदहाल हालत देख कर वापस चला जाता है। पिछले 10 सालों से हमारी यही स्थिति है।
ये बातें अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लगाए बैठे सोमवार को सूरजपुर के हीरा कॉलोनी में बसे निवासियों ने कहींं। उनका आरोप है कि सीवर लाइन के अभाव में गंदा पानी कॉलोनी की गलियों में बहता रहता है, जिससे दुर्गंध आती है। यह क्षेत्र पहले सूरजपुर नगर पंचायत में आता था लेकिन 10 वर्ष पूर्व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल हो गया। कई बार समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई। इसके बावजूद भी कोई हल नहीं निकला, तब जाकर कॉलोनी वासियों ने मिलकर पांच वर्ष पूर्व अपने पैसों से कॉलोनी में जेसीबी से खुदाई कराकर 200 मीटर लंबी 8 इंच की सीवर पाइप बिछाई और जगह-जगह मैन होले बनवाएं। लेकिन पांच वर्ष बाद पाइप अंदर से जाम होने लगा है जिससे कारण फिर से परेशानी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


बच्चों की नहीं हो रही शादी
कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि गलियों की दुर्दशा के कारण हमारे घर के बच्चों की शादी नहीं हो रही है। कोई भी रिश्ता लेकर आता है तो कॉलोनी की बदहाल हालत देख कर वापस चला जाता है। कहने को तो ये ग्रेटर नोेएडा शहर है लेकिन वास्तव में गांवों की स्थिति भी यहां से काफी बेहतर है।
विज्ञापन

-
वर्जन
महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह का कहना है कि अवैध कॉलोनी की वजह से विकास कार्य यहां प्रस्तावित नहीं है। यहां की समस्याओं के समाधान का रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें