एटा। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के पांचवे संस्करण में एटा को 2500 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया है। इसकी विभागवार तैयारी के संबंध में शुक्रवार को डीएम कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।
डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी इंटेंट को निवेश मित्र पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए जिससे निवेशकों के भीतर विश्वास और पारदर्शिता बढ़े। जनपद में निवेश के लिए सुरक्षित, अनुकूल एवं विश्वासपूर्ण माहौल तैयार किया जा चुका है। सभी विभाग शासन की ओर से जनपद को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक निवेशकों को एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग) साइन कराने पर विशेष ध्यान दें।
उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-5 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सहित सभी संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद