फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 करोड़ का बनाया एस्टीमेट, जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। इंडस्ट्रियल कनेक्शन जारी करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाने पर खंड-3 में तैनात जेई अतुल आनंद को निलंबित कर दिया गया है। उपभोक्ता का आरोप है कि जेई ने काफी ज्यादा एस्टीमेट तैयार किया। विद्युत निगम के अफसरों ने आरोपों को प्रथम दृष्टया सही मानते हुए कार्रवाई की है। मामला रिश्वतखोरी से जुड़ा है या नहीं, इस पर अफसर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अफसराें के मुताबिक, खंड-3 में तैनात जेई अतुल आनंद के पास उपभोक्ता इंडस्ट्रियल कनेक्शन लेने के लिए पहुंचा था। जेई ने ज्यादा लंबी लाइन होने का हवाला देते हुए कई पोल व ट्रांसफार्मर आदि का खर्चा मिलाकर करीब 5 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर दिया। इससे नाराज उपभोक्ता ने शासन व प्रबंध निदेशक मेरठ से शिकायत की थी। इसके बाद स्थानीय स्तर जांच की गई। जांच में लापरवाही सामने आने पर जेई को निलंबित कर दिया गया है। चीफ इंजीनियर वीएन सिंह ने बताया कि 5 करोड़ रुपये का एस्टीमेट नहीं बनाना चाहिए था। उपभोक्ता की शिकायत पर जेई को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें