फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उद्यमियों को बताया पुराने व नए रेटों का अंतर

Fri, 26 Sep 2025 04:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

शहर में राज्य जीएसटी विभाग ने उत्पादों की पुरानी और नई कीमतें स्पष्ट रूप से दिखाने के लिए स्टोरों पर निरीक्षण अभियान चलाया। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं में पारदर्शिता और जागरूकता बढ़ाना है। व्यापारी इस पहल का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य जीएसटी विभाग ने जिले में चल रहे बचत उत्सव के दौरान उपभोक्ताओं और व्यापारियों को उत्पादों की कीमतों में पारदर्शिता के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस क्रम विभाग के अधिकारियों ने शहर के विभिन्न स्टोरों का दौरा किया और उत्पादों की रैक पर पुराने और नए रेटों का अंतर दर्शाने वाले स्टीकर लगवाए।
विज्ञापन

राज्य जीएसटी के सहायक आयुक्त मयंक जैन ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य ग्राहकों को यह जानकारी देना है कि किसी उत्पाद के दाम में बदलाव क्यों हुआ है और इसमें जीएसटी की दर का कितना असर पड़ा है। व्यापारियों को पुराने और नए रेट सही तरीके से प्रदर्शित करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। व्यापारी और दुकानदार इस पहल को सराहनीय मान रहे हैं। उनका कहना है कि इससे ग्राहकों के मन में उत्पन्न होने वाले भ्रम को दूर किया जा सकेगा और खरीदार सही निर्णय लेकर अपनी खरीदारी कर सकेंगे।
उपायुक्त आरके सिंह ने बताया कि अभियान के तहत जागरूकता और निरीक्षण की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। अधिकारियों ने व्यवसायियों से अपील की है कि वे उत्पादों की कीमतों को सही तरीके से अपडेट करें और रैक पर स्पष्ट रूप से स्टीकर लगाएं, ताकि किसी प्रकार की ग़लतफहमी या विवाद न उत्पन्न हो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें