फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रिय शिक्षकों को चुनने के लिए दिखाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमर उजाला शिक्षक सम्मान के तहत नोएडा, दनकौर और जेवर के तीन स्कूलों में हुई वोटिंग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। अमर उजाला शिक्षक सम्मान के तहत सोमवार को नोएडा, दनकौर और जेवर के तीन स्कूलों में मतदान हुआ। नोएडा के आर्मी पब्लिक स्कूल, दनकौर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल बंदौली बांगर और जेवर के कंपोजिट स्कूल तिरथली में छात्रों ने लाइन में लगकर वोट डाले। मतदान प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी पसंदीदा शिक्षक के पक्ष में मतदान किया।

आर्मी पब्लिक स्कूल में लगातार तीसरे वर्ष इस सम्मान के लिए वोटिंग कराई गई। मतदान के दौरान छात्रों ने कहा कि उन्हें अपने पसंदीदा शिक्षक को चुनने का अवसर मिलने पर खुशी हुई। उन्होंने बताया कि शिक्षक उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके मार्गदर्शन से पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि यह शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने की पहल है। इसके माध्यम से छात्रों को अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उच्च प्राथमिक स्कूल बंदौली बांगर की प्रधानाचार्य रश्मि त्रिपाठी ने कहा कि इस पहल की वजह से बच्चों ने स्कूल में ही लोकतंत्र का पाठ पढ़ लिया। आगे इन्हें काफी मदद मिलेगी। वहीं कंपोजिट स्कूल तिरथली की सरोज कुमारी ने कहा कि वोट देकर बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिला। ऐसे आयोजन बच्चों का उत्साहवर्धन करते हैं।



अब परिणाम का इंतजार

प्रिय शिक्षक को वोट देकर बहुत अच्छा लगा। अब परिणाम का इंतजार है। - वैभव दत्ता, आर्मी पब्लिक स्कूल

सभी छात्रों ने निष्पक्ष तरीके से मत का प्रयोग किया। प्रक्रिया में शामिल होकर अच्छा अनुभव मिला। - सुदक्षिणा, आर्मी पब्लिक स्कूल

पहली बार प्रिय शिक्षक को चुनने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। - संजीवनी, उच्च प्राथमिक स्कूल बंदौली बांगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें