फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20 सीरीज के लिए भारत पहुंची इंग्लैंड टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



29 जनवरी से 6 फरवरी तक खेले जाएंगे पांच मुकाबले


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। जिले में आयोजित होने वाली मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए इंग्लैंड की मिश्रित दिव्यांगता टीम शुक्रवार को भारत पहुंच गई हैं। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर आयोजकों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। 27 के बाद टीम ग्रेनो पहुंच सकती है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 29 जनवरी से भारत व इंग्लैंड के बीच मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आयोजन होगा। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) के महासचिव रविकांत चौहान ने बताया कि सीरीज में भारत टीम के साथ मुकाबले खेलने के लिए इंग्लैंड टीम भारत में आ चुकी हैं। जबकि भारतीय टीम पहले ही राजस्थान के जयपुर में 19 जनवरी से अभ्यास में जुटी हैं और टीम 25 जनवरी को ग्रेटर नोएडा पहुंचेगी। सीरीज़ के शुरुआती तीन मैच ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे, जिसके बाद की सीरीज जयपुर में होगी। पहली बार इंग्लैंड में आयोजित मिश्रित दिव्यांगता अंतरराष्ट्रीय सीरीज में इंग्लैंड टीम ने भारतीय टीम को 6-1 से हराया था। ऐसे में भारतीय टीम के पास घरेलू स्थिति का फायदा उठाते हुए बराबरी करने का सुनहरा अवसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें